Gurugram: अमित शाह ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया, जी20 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हुए शामिल

गुरुग्रामः अमित शाह गुरुग्राम के हयात रीजेंसी पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने गुरुग्राम में एनएफटी, एआई और मेटावर्स के युग में अपराध और सुरक्षा विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के साथ सुरक्षा विषय पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया.

अमित शाह ने प्रदर्शनी के दौरान सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के साथ हरियाणा पुलिस के स्टॉल का अवलोकन किया. हरियाणा सरकार की स्टॉल पर पंचकूला में साइबर फोरेंसिक लैब की स्थापना, साइबर हेल्प लाइन 1930, 318 साइबर हेल्प डेस्क, 29 साइबर पुलिस स्टेशन आदि प्रमुख कार्यक्रमों का जिक्र किया गया है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version