तेलंगाना: केमिकल फैक्ट्री में धमाका, रिएक्टर में हुआ ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत, 26 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

संगारेड्डी: तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आई है. यहां संगारेड्डी में एक फार्मा कंपनी में तेज धमाका हो गया. इसके बाद लग गई. बताया जा रहा है कि फार्मा कंपनी में लगी आग इतनी भयानक थी कि कई लोग इसकी जद में आ गए. इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की आशंका है और 26 लोग घायल है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

तेलंगाना फायर अधिकारियों के मुताबिक, यह धमाका मेडक के पसामैलाराम फेज 1 में स्थित सिगाची फार्मा कंपनी में हुआ. इस कैमिकल कंपनी में अचानक रिएक्टर ब्लास्ट हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर की गाड़ियां

हैदराबाद से महज कुछ ही दूरी पर स्थित इस कैमिकल फैक्ट्री में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे के आसपास तेज धमाका हुआ. धमाके के बाद पूरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. फैक्ट्री से उठ रहे धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता था. आग की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची.

8 लोगों की मौत की आशंका

पुलिस ने फौरन एंबुलेंस बुलाईं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना के दौरान फैक्ट्री में मौजूद 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. अब मृतकों की संख्या में 8 हो गई है, जबकि 26 लोग घायल है, जिनका  इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Latest News

 झीलों की खूबसूरती देखने का है शौक? भारत की इन झीलों को जरूर करें एक्सप्लोर

Top 5 Lakes In India: भारत में प्राकृतिक सुंदरता की कोई कमी नहीं है. यहां के शानदार पहाड़, घने...

More Articles Like This

Exit mobile version