देहरादून में BJP नेता की हत्या के बाद तनाव, भीड़ ने आरोपितों के घर किया पथराव, तोड़-फोड़ और आगजनी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

विकासनगरः देहरादून के सहसपुर कोतवाली अंतर्गत बैरागीवाला में बीजेपी ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक की हत्या मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है. वहीं, गांव में आक्रोशित हिंदू संगठनों ने आरोपितों के घरों पर पथराव के साथ ही तोड़फोड़ की. गुस्साएं लोगों ने आरोपितों के कुछ सामानों में आग भी लगा दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

आरोपितों के घर बुलडोजर एक्शन

साथ ही बुलडोजर लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आरोपितों के घरों पर पहुंचे और मकानों को चिन्हित किया. जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई.

पानी को लेकर हुए था विवाद

मालूम हो कि शनिवार को पानी विवाद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर भगवत प्रसाद के घर पर हमला कर दिया था. हथौड़े से वार कर बीजेपी ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक विनोद की हत्या कर दी थी. उसके भाई अशोक, राजेश व भाभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. सांप्रदायिक तनाव के चलते रात में गांव में पीएसी व पुलिस मुश्तैद रही.

मृतक के भाई अशोक ने तहरीर में क्या कहा?

वहीं, मृतक के भाई अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद बैरागीवाला ने दी तहरीर में कहा कि पूर्व में पड़ोस के खेत, जो इम्तियाज पुत्र समशु के है, में पानी को लेकर विवाद चल रहा था.

शनिवार की शाम 6 से साढ़े 6 बजे तक रज्जाक पुत्र मासूम, इम्तियाज पुत्र शमशू, अमन पुत्र मासूम, युनुस पुत्र महबूब, मासूम का जवाई शहबाज, शराफल अली , मासूम पुत्र स्व. महबूब, आदिल पुत्र इम्तियाज, शमून पुत्र जब्बार, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम, मासूम के मामा के लड़के इन्तजार आदि समस्त निवासीगण बैरागीवाला अन्य करीब 30-35 लोगों के साथ घर पर आ गए. जिनके हाथों में लाठी-डंडे, लकड़ी की फट्टी व हथौडा और बेलचे आदि थे.

सभी ने एक साथ होकर उसके परिवार के सदस्य विनोद कुमार, राजेश, सुषमा पत्नी अशोक कुमार व उसके ऊपर जानलेवा हमला किया. हथौड़े से वार कर विनोद की हत्या कर दी गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अशोक सुषमा, राजेश गम्भीर रुप से घायल हो गए. उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात हैं.

Latest News

पाकिस्‍तान का चीन से उठा भरोसा, किराना हिल्‍स को बचाने के लिए उसके दुश्‍मन से मिलाया हाथ

Kirana Hills: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने जो ट्रेलर दिखाया था, उसकी दहशत अभी भी पाकिस्तान...

More Articles Like This

Exit mobile version