Thane: ठाणे में हादसा, कई वाहनों से टकराया ऑटो, तीन की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ठाणेः महाराष्ट्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां बुधवार की सुबह ठाणे जिले में राजमार्ग पर एक ऑटो रिक्शा एक बस और कुछ अन्य वाहनों से टकरा गया. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं, 15 लोग घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि यह हादा सुबह 4.15 बजे मुंबई-आगरा राजमार्ग पर शाहपुर तालुका के गोथेघर गांव में खडावली पुल के पास हुआ. ऑटो-रिक्शा चालक नियंत्रण खो दिया था.

शाहपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इसके परिणामस्वरूप ऑटो सड़क विभाजक से टकरा गया, लेन से बाहर चला गया और विपरीत दिशा से आ रही एक निजी लक्जरी बस, दो कारों और एक टेम्पो से टकरा गया.

हादसे में तीन की मौत, 15 घायल
उन्होंने बताया कि इस हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो-रिक्शा चालक सहित 15 अन्य लोग घायल हो गए.

अधिकारी ने बताया कि बस नासिक से मुंबई जा रही थी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल मौके पर पहुंचे. अधिकारी ने बताया कि घायलों को शाहपुर उप-अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है.

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों दे दी गई है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम (28 अक्टूबर 2026): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को राजधानी...

More Articles Like This

Exit mobile version