भूकंप के झटके से डोली अरुणाचल प्रदेश की धरती, रिएक्टल स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arunachal Earthquake: आज (सोमवार) को अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके से धरती कांप उठी. भूकंप के ये झटके दोपहर दो बजकर 38 मिनट पर लोगों ने महसूस किए. झटके महसूस होने पर लोगों में भय के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

रिएक्टल स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी गई. हालांकि, इस भूकंप से कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन म्यांमार में भूकंप से आई तबाही के बाद पूरी दुनिया में लोगों के अंदर भूकंप को लेकर डर बना हुआ है.

भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश की शी योमी में धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था. भूकंप का केंद्र भारत और चीन की सीमा के बेहद करीब था और इसकी तीव्रता भी काफी कम थी.

Latest News

सर्दी-जुकाम से लेकर मोटापा व डायबिटीज तक…, कपालभाति के इन प्रकारों से मिलेगी राहत

Kapalbhati: योग को शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है. योग में कई...

More Articles Like This

Exit mobile version