Threat To Bomb Red Fort: लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Threat To Bomb Red Fort: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक बार फिर लाल किले को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. कॉलर ने यह धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को यह धमकी दी. इसके बाद मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम ने यह जानकारी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी और फिर दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम ने नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस को इसकी सूचना दी. हालांकि, जांच के बाद नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने इस कॉल को झूठा करार दिया.

सचिवालय को भी मिली बम की धमकी

इससे पहले शुक्रवार को दिन में, लाल किले और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया. दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, दिल्ली सचिवालय को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी. अधिकारियों ने बताया, “फायर डिपार्टमेंट को दोपहर 12 बजे कॉल मिली, जिसके बाद टीमों को मौके पर भेजा गया. अभी तक कुछ भी नहीं मिला है.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version