टोंक: बनास नदी में बड़ा हादसा, नहाने गए 11 युवक डूबे, 8 की मौत, 3 की तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan News: राजस्थान से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा टोंक जिले में मंगलवार को हुआ. बताया जा रहा है कि बनास नदी में नहाने गए 11 युवक तेज बहाव में डूब गए. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया. इस हादसे में आठ युवकों की मौत हो गई और तीन की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि सभी युवक पिकनिक मनाने के लिए दोपहर करीब 12 बजे नदी के पुराने पुल के पास पहुंचे थे.

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि इस हादसे में 8 युवकों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. तीन युवकों की तलाश अभी भी जारी है. स्थानीय गोताखोरों और आपदा प्रबंधन टीम की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. प्रशासन ने नदी के पास रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि बिना जरूरी काम के नदी में न उतरें.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
घटना की खबर मिलते ही सआदत अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. चीख-पुकार और गमगीन माहौल के बीच मृतकों की पहचान की जा रही है. हादसे का शिकार हुए सभी युवक जयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं. एसपी विकास सांगवान ने हादसे को बेहद दुखद बताया और लोगों से अपील की कि वे नदी में नहाने के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और बिना जानकारी के गहरे पानी में न उतरें. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और अतिरिक्त गोताखोरों को बुलाया गया है. पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है और लापता युवकों की तलाश जारी है.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version