सीतापुर में हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sitapur Crime: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से दुखद खबर सामने आई है. यहां चौका नदी के बाढ़ के पानी में डूबने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार को सरैया मसूदपुर से चंदेला जाने वाले संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया के पास हुआ. इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया.

एक-दूसरे को बचाने में डूबे तीन लोग

मिली जानकारी के अनुसार, सरैया मसूदपुर निवासी सुरेंद्र (40 वर्ष) शनिवार को अपने पुत्र सौरभ (13 वर्ष) और भतीजे शोभित (17 वर्ष) के साथ खेत गए थे. लौटते समय पुलिया के पास सौरभ का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. बेटे को डूबता देख सुरेंद्र उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए. दोनों को डूबता देख शोभित भी बचाने के प्रयास में पानी में चला गया. देखते ही देखते तीनों बाढ़ के पानी में डूब गए.

सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

घटना की जानकारी होते ही परिवार के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई. सूचना पर अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी, एसडीएम महमूदाबाद अभिषेक प्रियदर्शी और प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. काफी प्रयास के बाद तीनों को बाहर निकाला गया और तत्काल सीएचसी रामपुर मथुरा ले जाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से जहां मृतकों के घर कोहराम मच गया. वहीं गांववासी शोक में डूब गए.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version