प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसाः सो रहा था परिवार, गिरा पुराना मकान, 6 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pratapgarh House Collapse: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से दुखद खबर सामने आई है. बुधवार की आधी रात के बाद जिले के महुली गांव में 100 वर्ष पुराना एक जर्जर मकान अचानक भरभरा कर गिर गया. इस हादसे में जहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक सुरक्षित बच गया है.

नींद में सोए थे परिवार के लोग, अचानक गिरा मकान  

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महुली गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव (60 वर्ष) का मकान काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था. रोज की तरह बुधवार की रात भी परिवार के लोग मकान में गहरी नींद में सो रहे थे. इसी दौरान बारिश के बीच करीब दो बजे मकान ढह गया.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों में चीख-पुकार मच गई. आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस के साथ ही अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीम मौके पर पहुंच गई.

मृतकों में पति-पत्नी, बेटा-बहू और दो बच्चे शामिल

पुलिस और राहत कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में एक दंपत्ति, उनका बेटा, बहू और 2 बच्चे शामिल हैं.

इस रूप में हुई महचान

इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालों की पहचान प्रमोद श्रीवास्तव, रीता, नितिन, माधुरी, माधव और अद्विक के रूप में हुई. वहीं, हादसे के दौरान परिवार के ही अमन (पुत्र प्रमोद, उम्र 28 वर्ष) बाल-बाल बच गए. उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव में ड्रोन से हमला, एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत, मकान भी ध्वस्त

Moscow: रूस ने शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के क्षेत्र में हमले किए. इन हमलों में...

More Articles Like This

Exit mobile version