दक्षिणी ब्राजील में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई बस, 11 लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Brazil Bus Accident: दक्षिणी ब्राजील से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां बस और ट्रक में टक्कर हो गई. इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

रेत लगे ट्रक से सामने से टकराई यात्री बस

यह दुर्घटना ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में एक संघीय राजमार्ग पर हुई. यात्री बस रेत लगे ट्रक से सामने से टकरा गई. यह हादसा शुक्रवार को हुआ. रॉयटर्स के मुताबिक, यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे हुई. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक में भरी रेत का एक बड़ा हिस्सा बस के अंदर जा घुसा. इससे बस के अंदर बैठे यात्रियों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया.

बस में रेत भरने से बचाव कार्य में हुई परेशानी

ब्राजील की फेडरल हाईवे पुलिस ने बताया कि ट्रक का माल बस के अंदर भर जाने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. रेत के कारण बस का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे घायलों और मृतकों तक पहुंचने में समय लगा. मौके पर पहुंची आपातकालीन सेवाओं ने घंटों की मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला.

अस्पतालों में चल रहा घायलों का इलाज

इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. स्थानीय प्रशासन घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए जरूरी कदम उठा रहा है.

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

फेडरल हाईवे पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति को संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी. राहत कार्य की वजह से पुलिस ने हादसे वाले मार्ग पर यातायात को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था, जिससे आवागमन करने वालों को परेशानी हुई.

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version