मथुरा में दुखद घटनाः पति-पत्नी ने तीन बच्चों संग अपने जीवन का किया अंत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mathura Suicide: यूपी के मथुरा से दुखद खबर सामने आई है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने अपने जीवन का अंत कर लिया. पति-पत्नी और तीन बच्चों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी है.

पति-पत्नी और बच्चों ने दूध में जहर मिलाकर पिया

जानकारी के अनुसार, दिल को झंकझोर देने वाली यह घटना जिले के महावन थाना इलाके के खप्परपुर गांव में हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी और तीन बच्चों ने सोमवार की रात दूध में जहर मिलाकर पी लिया. घटना का पता उस वक्त चला, जब परिवार के लोग मंगलवार की सुबह देर तक नहीं उठे.

संदेह होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय किसान मनीष, उनकी पत्नी सीमा, दो बेटियां हनी और प्रियांशी और दो वर्षीय बेटे पंकज के रूप में हुई.  बताया गया है कि मनीष की शादी आठ साल पहले मड़नई सादाबाद से हुई थी. मनीष के दो भाई और हैं, जो गांव में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं. मनीष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस मकान में रहता था.

दीवार पर लिखे मिले ये शब्द

पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है. घर के अंदर दीवार पर लिखा है कि ‘अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं.’ फिलहांल, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Latest News

संभल में बुलडोजर प्रहार: कड़ी सुरक्षा के बीच मदरसा और कई घरों को किया गया ध्वस्त

Sambhal News: यूपी के संभल में अवैध कब्जे पर बुलडोजर का प्रहार हुआ है. संभल जिले में आज (गुरुवार)...

More Articles Like This