Tripura DGP Death: त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tripura DGP Death: त्रिपुरा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां के DGP अनुराग धनखड़ संदिग्ध अवस्था में पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए. रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.

त्रिपुरा के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) और IPS अधिकारी अनुराग धनखड़ सोमवार (20 जुलाई) को अगरतला में पुलिस हेडक्वार्टर (PHQ) स्थित अपने ऑफ़िस में मृत पाए गए. आशंका जताई जा रही है कि ये आत्महत्या का मामला हो सकता है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, धनखड़ PHQ में अपने ऑफ़िस के कमरे में फंदे से लटके हुए पाए गए. उन्हें तत्काल अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां आगे की प्रक्रिया शुरु की गई.

जीबी पंत अस्पताल के सीनियर डॉक्टर प्रदीप भौमिक ने कहा कि जब उन्हें दोपहर करीब 12:00 बजे यहां लाया गया तो हमारे डॉक्टर ने उनकी जांच की. हमें उनकी नब्ज़, ब्लड प्रेशर कोई अन्य पैरामीटर के संकेत नहीं मिले. तुरंत ही इमरजेंसी यूनिट में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) शुरू किया गया. हमारे विशेषज्ञों की एक टीम ने लगभग 48 मिनट तक CPR दिया. हमारी तमाम कोशिशों के बावजूद हम उन्हें बचा नहीं पाए और दोपहर 12:48 बजे हमने आधिकारिक तौर पर उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घटनास्थल को सील कर लिया गया है. पुलिस ने डीजीपी की मौत के कारणों की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है. मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा. अभी तक पुलिस ने इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

भूलकर भी सीधे हाथ में ना दें ये सामान… घर में बनी रहेगी सुख-शांति

Vastu Tips: घरों में अक्सर पड़ोसी, रिश्तेदार या परिचित को कोई जरूरी सामान तुरंत हाथ में पकड़ा देने की...

More Articles Like This

Exit mobile version