Tucson Shooting: अमेरिका के एरिजोना में गोलीबारी, 9 लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tucson Shooting: अमेरिका से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एरिजोना स्थित टक्सन शहर के डाउनटाउन से गोलीबारी की घटना हुई है. एक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दो गुटों की झड़प के बाद एक हमलावर ने गोलीबारी कर दी. रविवार को हुई गोलीबारी की इस घटना में कम से कम 9 लोग घायल हो गए.

टक्सन पुलिस विभाग के मुताबिक

टक्सन पुलिस विभाग के मुताबिक, नियमित गश्त पर निकले अधिकारियों ने स्थानीय समयानुसार रात करीब 2 बजे गोलीबारी की आवाज सुनी और तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस विभाग के प्रवक्ता फ्रैंक मैगोस के हवाले से बताया कि उनका सामना संदिग्ध से हुआ, उन्होंने उसे बार-बार आदेश दिए और फिर गोली मार दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने उसे गोली मार दी. उसकी पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है. गोलीबारी की जांच जारी है.

फिलहाल, पुलिस ने अभी तक गोलीबारी के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है. इस घटना में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ. स्थानीय मीडिया केजीयूएन-टीवी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि गोलीबारी दो समूहों के बीच हुई झड़प के परिणामस्वरूप हुई. जिन दो पक्षों में गोलीबारी हुई है, वह एक-दूसरे को जानते थे. इस दौरान कई राहगीर गोलीबारी की जद में आ गए.

एक बयान में टक्सन की मेयर रेजिना रोमेरो ने कहा, “एक हमलावर ने भीड़भाड़ वाले इलाके में लापरवाही से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें नौ लोग घायल हो गए. सभी पीड़ितों की हालत स्थिर कर दी गई है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां हमें उम्मीद है कि वे सभी ठीक हो जाएंगे.”

Latest News

किसी भी तरह से स्वीकार नहीं… भारत ने रूसी राजनयिक को तलब कर नाविकों की मौत पर सुनाई खरी-खरी

Ukraine Russia war: भारत ने मंगलवार को रूस के चार्ज डी अफेयर्स (CDA) को तलब कर भारत ने यूक्रेन...

More Articles Like This

Exit mobile version