Udhampur Encounter: ऊधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, सेना का एक जवान बलिदान, गोलीबारी जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के दो दिन बाद गुरुवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के पास सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के एक समूह के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. इस मुठभेड़ की पुष्टि भारतीय सेना ने की. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गया है. मुठभेड़ में सेना के एक जवान को गंभीर चोटें आईं. बाद में इलाज के दौरान सेना का जवान बलिदान हो गया. फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है.

बताया गया कि उधमपुर मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने कुछ दिनों से चल रहे तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों को ट्रैक किया. सूत्रों की माने तो इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी शुरू की गई.।जैसे ही तलाशी दल बेरोले इलाके में पहुंचा, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. यह इलाका बसंतगढ़ से करीब तीन घंटे की पैदल दूरी पर है और गर्मी के महीनों में खानाबदोश लोग यहां मवेशी चराने के लिए आते हैं.

Latest News

Crude Oil Price: ग्लोबल मार्केट में 8% तक फिसला कच्चा तेल, 104 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट क्रूड; जानें भारत पर असर

Crude Oil Price: वैश्विक बाजार में मंगलवार, 3 नवंबर को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 8 प्रतिशत तक...

More Articles Like This

Exit mobile version