Uganda: स्कूल में ISIS आतंकियों का हमला, 25 लोगों की मौत, कई घायल

युगांडाः कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सीमा के पास पश्चिमी युगांडा में एक स्कूल पर इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों ने हमला कर दिया. इस हमले में जहां 25 लोगों की मौत हो गई, वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. इस घटनाकी जानकारी युगांडा पुलिस ने शनिवार को दी.

छात्रावास में लगाई आग, लूटा खाना

पुलिस ने बताया कि पूर्वी कांगो स्थित युगांडा के एक समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) के सदस्यों ने 16 जून की देर रात मपोंडवे में लुबिरिरा सेकेंडरी स्कूल पर हमला किया ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस दौरान छात्रावास में आग लगा दिया और खाना भी लूट कर ले गए. युगांडा पुलिस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब तक स्कूल से 25 शव बरामद कर बवेरा अस्पताल भेजे जा चुके हैं. बवेरा अस्पताल में आठ पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस ने यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने स्कूली बच्चे हैं. पुलिस ने कहा कि सैनिक, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के विरुंगा नेशनल पार्क की ओर भाग रहे हमलावरों का पीछा किया था. मालूम हो कि अप्रैल में एडीएफ ने कांगो के पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य में एक गांव पर हमला किया गया था, जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए थे. युगांडा ने एडीएफ से लड़ने में मदद के लिए कांगो में सेना भेजी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version