Ujjain: धारदार हथियार से BJP नेता और उनकी पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ujjain: मध्य प्रदेश से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार की देर रात उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए संंबंधितों को मामले का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया.

धारदार हथियार से की गई दंपती की हत्या
जानकारी के अनुसार, देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा निवासी पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई शुक्रवार रात घर में थे. इसी दौरान किसी समय अज्ञात बदमाश घर में घुस गए. बदमाशों ने रामनिवास और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

सुबह घटना की जानकारी होने पर फैली सनसनी
सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई. लोगो में डबल मर्डर होने की चर्चा शुरु हो गई. घटना को लेकर लोग अलग-अलग बातें भी कह रहे हैं. कोई कह रहा था कि दंपती को गोली मारी गई है तो कोई अन्य तरीके से इनकी हत्या करने की बात कह रहा है. लोग कयास लगा रहे हैं कि बदमाश लूट की नियत से घर में घुसे होंगे और विरोध करने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया होगा.

घटना की जानकारी होते ही नरवर थाना प्रभारी मुकेश जारदार ने तत्काल मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया. इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और एफएसएल की टीम पहुंची और जांच-पड़ताल की.

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि हत्याकांड धारदार हथियार से हुआ है. घटनास्थल पर कोई भी फायर नहीं हुआ है. लूट के बारे में उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है, जिसके बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकता है.

घर में लगे थे सीसीटीवी कैमरे
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. पुलिस का मानना है कि कैमरे में कहीं न कहीं आरोपी जरूर नजर आ रहे होंगे, लेकिन अभी किसी ने इसके फुटेज नहीं देखे है. अगर इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज मिलता है तो इस हत्याकांड को जल्द सुलझाया जा सकता है. फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है.

Latest News

इंदौर: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजे कविता और शायरी के स्वर, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने दिया खास संबोधन

CMD Upendrra Rai On Aakhil Bhartiya Kavi Sammelan: मध्य प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर एक बार फिर...

More Articles Like This

Exit mobile version