Una: ज्वेलर शोरूम चलाने वाले कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Una: हिमाचल प्रदेश से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां ऊना शहर में ज्वेलर का शोरूम चलाने वाले एक कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. व्यापारी से यह फिरौती एक फोन कॉल के जरिए मांगी गई है. व्यापारी ने इस मामले की शिकायत नंगल पुलिस से की है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

व्यापारी का एक शोरूम ऊना और दूसरा नंगल में है. जानकारी के मुताबिक, ऊना महाविद्यालय के पास एक ज्वेलरी का शोरूम चलने वाले कारोबारी को रंगदारी देने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और फिरौती न देने पर खामियाजा भुगतने की धमकी दी.

व्यापारी ने नंगल पुलिस के पास शिकायत दे दी है. इस संबंध में एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि उनकी जानकारी में मामला आया है. इस मामले की जांच नंगल पुलिस कर रही है. फिर भी जिला पुलिस सतर्कता दिखाते हुए मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

चीन-जापान के बाद अब दुनिया में भारत का डंका! फॉरेक्स रिजर्व रिकॉर्ड 785 अरब डॉलर के पार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4 सितंबर 2026 को समाप्त सप्ताह में 44.903 अरब डॉलर बढ़कर 785.706 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 10वें सप्ताह बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

More Articles Like This

Exit mobile version