UP: बस्ती में हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: शुक्रवार की देर रात यूपी के बस्ती जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दो चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया गया है कि तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. दुर्घटना का शिकार हुए कार सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों कब्जे में लेकर जांच में जुटी गई.

परसा-परशुरामपुर मार्ग हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के परसा परशुरामपुर मार्ग पर शुक्रवार की टेंट का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में एक तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
इस दुर्घटना में कार में सवार चार युवकों दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतको में रोहित (27 वर्ष) पुत्र साहबदीन निवासी शेरपुर थाना इनायत नगर जिला अयोध्या, पवन (24) पुत्र जोखू प्रसाद निवासी खमरिया बुजुर्ग थाना छपिया जिला गोंडा, मोनू (22) पुत्र राम जी और सोमनाथ (24 वर्ष) पुत्र रामजी निवासी बाबा बागेश्वर नगर बभनान थाना गौर जिला बस्ती शामिल हैं.

शादी समारोह से लौट रहे थे हादसे का शिकार हुए लोग
सूचना मिलते ही एसपी अभिनन्दन, सीओ संजय सिंह आदि आधिकारी पहुंचे. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए कार सवार सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version