UP: बिजनौर में हादसा, पेड़ से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत, तीन गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के बिजनौर से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों से मौत से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई. बताया जा रहा है कि सांड को बचाने में कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में जहां तीन दोस्तों की जान चली गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है.

कार से घूमने निकले थे दोस्त
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात प्रगति विार आदमपुर निवासी प्रतीक्षित (24 वर्ष), शक्ति नगर बिजनौर निवासी प्रदुम्न (23), नई बस्ती निवासी यश राजपूत उर्फ अश्वनी (24), पंचवटी कालोनी निवासी सारांश भारद्वाज (25), सिविल लाइन निवासी अनिरुद्ध कोहली और नगीना फाटक बिजनौर निवासी पार्थ त्यारी कार से घूमने निकले थे.

बताया गया है किसारांश और एक अन्य दोस्त का जन्मदिन था. सभी छह दोस्त खाने की तैयारी में थे और कार में सवार होकर नजीबाबाद रोड की ओर जा रहे थे. इसी दौरान देर रात इंद्रलोक कॉलोनी के सामने अचानक सड़क पर अचानक से सांड आ गया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
सांड को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगाने पर तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पलट गई. इस दुर्घटना में यश राजपूत, सारांश भारद्वाज और अनिरुद्ध कोहली की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है.

Latest News

AI से न्यूड फोटो बनाने पर बवाल, xAI ने बैन लगाने वाली सरकार पर ही ठोका मुकदमा

Elon Musk: किसी भी सिंपल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसे नकली न्यूड तस्वीर में...

More Articles Like This

Exit mobile version