UP: फर्रुखाबाद में हादसा, ट्रक-डंपर की टक्कर, दो चालकों सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फर्रुखाबादः यूपी के फर्रुखाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा गुरुवार सुबह मोहम्मदाबाद-छिबरामऊ मार्ग पर कुम्हौली पुल पर हुआ. सिलिंडर से भरे ट्रक और डंपर की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों सहित तीन की दर्दनाक मौत हो गई,जब कि चार लोग घायल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

मोहम्मदाबाद-छिबरामऊ मार्ग पर हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिलिंडर से भरा ट्रक मोहम्मदाबाद से छिबरामऊ जा रहा था, जबकि डंपर सामने से आ रहा था. इसी दौरान कोहरे की वजह से मोहम्मदाबाद-छिबरामऊ मार्ग पर कुम्हौली पुल पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई.

 

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल
इस हादसे में गैस सिलिंडर लेकर जा रहे चालक मोहम्मदाबाद के सकवाई गांव निवासी अभिमन्यू और उसके साथी नगला बीच निवासी रामकिशोर सहित डंपर चालक की मौत हो गई, जबकि घायलों में जनपद इटावा के विपिन, मैनपुरी निवासी अक्षय, कन्नौज के छिबरामऊ के अकबरपुर निवासी मानसिंह और एक अज्ञात युवक शामिल है.

पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version