Azam khan Ghaziabad Court: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया गया. उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास लोगों और समर्थकों का जमावड़ा लग गया. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे परिसर में सतर्कता बरती गई।
दरअसल, आजम खां को शनिवार को रामपुर जेल से रिहाई के तत्काल बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था. यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है.
ईडी की टीम आजम खां को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है. एजेंसी इस मामले में उनसे वित्तीय लेन-देन और ट्रस्ट से जुड़े मामलों में पूछताछ करना चाहती है.