UP: ISIS के अलीगढ़ मॉड्यूल का इनामी आतंकी फैजान गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः बुधवार को यूपी एटीएस ने आईएसआईएस के अलीगढ़ मॉड्यूल के आतंकी फैजान बख्तेयार को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. फैजान बख्तेयार पर 25 हजार रुपये का इनाम था.

वह आईएसआईएस की शपथ लेकर अलीगढ़ मॉड्यूल को तैयार कर इससे और लोगों को भी जोड़ रहा था. मालूम हो कि एटीएस ने अभी तक इस मॉड्यूल से जुड़े आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया है और एक ने कोर्ट में समर्पण किया है.

बताया जा रहा है कि फैजान बख्तेयार (24 वर्ष) अपने सभी साथियों के साथ मिलकर देश विरोधी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. एटीएस को कई दिनों से उसकी तलाश थी. अलीगढ़ मॉड्यूल प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This

Exit mobile version