UP: नूरी जामा मस्‍ज‍िद पर गरजा बुलडोजर, अधिकारियों की अगुवाई में हुई कार्रवाई

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फतेहपुरः फतेहपुर में यूपी सरकार का बुलडोजर गरजा है. नाला निर्माण में अतिक्रमण की जद में आए ललौली कस्बा के सदर बाजार स्थित नूरी जामा मस्जिद के पीछे के हिस्सा को मंगलवार की सुबह एडीएम अविनाश त्रिपाठी और एएसपी विजयशंकर मिश्र की मौजूदगी में तोड़ दिया गया. इस बीच पीएसी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहें.

मालूम हो कि ललौली कस्बा के सदर बाजार स्थित नूरी जामा मस्जिद अतिक्रमण की जद में आने पर मस्जिद कमेटी को पीडब्ल्यूडी विभाग ने नाला निर्माण के लिए सर्वे के दौरान बीते 24 सितंबर को नोटिस दी थी. जिस पर मस्जिद कमेटी ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक माह का समय मांगा था. इस सर्वे में 133 मकान व दुकानें भी अतिक्रमण की जद में आई थी.

SDM-ASP की मौजूदगी में ढहाया गया मस्‍ज‍िद का ह‍िस्‍सा
एक माह से अधिक का समय बीतने पर मंगलवार को एडीएम व एएसपी की मौजूदगी में सुबह बुलडोजर से मस्जिद का पिछला हिस्सा गिराया जा रहा है. सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी व आरएएफ पुलिस बल के साथ राजस्व टीम भी मौजूद हैं. एएसपी विजयशंकर मिश्र ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम है, अतिक्रमण की जद में आई मस्जिद का पिछला हिस्सा तोड़ा जा रहा है.

बोले मस्‍ज‍िद कमेटी के सच‍िव
इस संबंध में नूरी जामा मस्जिद कमेटी सचिव सेय्यद नूरी ने बताया कि नोटिस के खिलाफ उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट दायर कर दी थी, जिसमें 13 दिसंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन उसके पहले ही मस्जिद तोड़ दी गई जो कोर्ट की अवहेलना है.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version