इस्लामाबादः पाकिस्तान के PM से मिले ईरान के गृह मंत्री, क्या US-Iran युद्ध का निकलेगा हल?

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच अंतरिम समझौता टूटने के बाद पाकिस्तान में बातचीत का दौर जारी है. ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं. एपी की रिपोर्ट के अनुसार, दो अधिकारियों ने बताया कि ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की.

ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने आज (मंगलवार) को इस्लामाबाद पहुंचकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बातचीत की है.

नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों ने यह जानकारी दी, क्योंकि उन्हें इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बात करने की इजाजत नहीं थी. अधिकारियों ने तत्काल बैठक का विवरण जारी नहीं किया.

पाकिस्तान और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई इस बैठक के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका और ईरान फिर एक बार बातचीत के लिए आमने-सामने आएंगे.

अमेरिका-ईरान के बीच टूटा सीजफायर

अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिनों के युद्धविराम का समझौता हुआ था और उसमें यह तय हुआ था कि अंतिम समझौते तक दोनों देश एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे, लेकिन ये सीजफायर एक महीने भी नहीं टिक सका. अमेरिका-ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है. दोनों देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं. दोनों देशों ने सैन्य ठिकानों के साथ ही बुनियादी ढांचों पर भी हमले तेज कर दिए हैं.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version