UP ByPolls: वोटिंग के बीच बवाल, मुस्लिम बाहुल्य इलाके में पुलिस पर पथराव, कई चोटिल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुजफ्फरनगरः उप चुनाव में वोटिंग के बीच काकरोली में बस स्टैंड के समीप पुलिस टीम पर छतों से पथराव किया गया. बताया जा रहा है कि इस पथराव में थाना प्रभारी सहित कई चोटिल हुए है. इससे पूर्व किसान इंटर कॉलेज में मतदान को पहुंचे लोगों का आरोप था कि उन्हें मतदान से रोका गया. आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज होने के बावजूद वोट नहीं डालने दिया गया.

आक्रोशित लोगों ने बस स्टैंड पर भी इसकी चर्चा की. जिस पर लोगों ने आक्रोश जताया. इसके कुछ देर बाद पुलिस फोर्स बस स्टैंड के समीप से गुजरी तो उन पर पथराव किया गया. जिस क्षेत्र से पथराव हुआ है, वह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है. पथराव में सिपाही विक्रांत घायल हुए हैं. उनके हाथ में चोट लगी है.

वहीं थाना प्रभारी राजीव शर्मा और कांस्टेबल शैलेंद्र भाटी को भी मामूली चोटे आई है. घटना के बाद एसएसपी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की. मतदान स्थल पर भी पुलिस टीम और अधिकारी पहुंचे है, जहां मतदान होता पाया गया.

अधिकारियों ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हो रहा था, जिसे रोकने का प्रयास किया गया था. इसी दौरान कुछ लोगों ने पथराव की घटना की है. हुड़दंग मचाने वालों पर बल का प्रयोग किया गया है. शांति व्यवस्था बहाल होने के बाद सुचारू रूप से मतदान चल रहा है.

Latest News

NEET Re-Exam से पहले NTA का बड़ा कारनामा, नागपुर के उम्मीदवार को दिया अबूधाबी में सेंटर

NEET Re-Exam 2026: NEET-2026 परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद 21 जून, रविवार को दोबारा आयोजित की जाएगी....

More Articles Like This

Exit mobile version