UP: टेंपो का कटा चालान, गुस्साया शख्स, सड़क पर ही टेंपों में लगा दी आग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के बुलंदशहर से हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां एक टेंपो का चालान करने पर एक शख्स को इस कदर गुस्सा आया कि उसने टेंपों को आग के हवाले कर दिया. सूचना पर पहुंची फायरकर्मियों ने आग को बुझाया. इस घटना की वीडियों भी सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है.

500 रुपये का कटा था चालान
मिली जानकारी के अनुसार, पहासू में खुर्जा मार्ग पर पुलिसकर्मियों द्वारा करीरा गांव के निकट नो पार्किंग में टेपों का 500 रुपये का चालान कर दिया गया. स्थानीय लोगों की माने तो चालान होने के बाद टेंपो चालक वहां से चला गया. फिर दोबारा टेंपो को लेकर आ गया और उसने सड़क पर ही टेंपो में आग लगा दी.

चौकी इंचार्ज केवल सिंह ने बताया
सूचना मिलने पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया. इस घटना की लोगों में चर्चा हो रही है. इस संबंध में चौकी इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि मार्ग पर टेंपो खड़ा होने से यातायात बाधित हो रहा था. इस वजह से चालान किया गया था.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version