UP: चाइनीज मांझे ने काटी पुलिसकर्मी के जिंदगी की डोर, जा रहा था बाइक से

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के शाहजहांपुर में चाइनीज मांझा एक सिपाही के लिए के लिए काल बन गया. बाइक सवार पुलिसकर्मी की चाइनीज मंक्षा ने जान ले ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी.

गला कटते ही बाइक से गिरा सिपाही
जानकारी के अनुसार, अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही शाहरुख हसन (32 वर्ष) शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे बाइक से राजघाट चौकी की ओर से बरेली मोड़ जा रहा था. इसी दौरान अजीजगंज में दुर्गा इंडस्ट्रीज के सामने अचानक चाइनीज मांझा शाहरुख के गले में फंस गया, जिससे उसका गला कट गया. घायल सिपाही गिरकर छटपटाने लगा.

अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित किया
नजर पड़ते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और तत्काल सिपाही को ई-रिक्शे से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए. मालूम हो कि चाइनीज मांझे की वजह से इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं.

Latest News

‘भगवा रंग पर शाहरुख खान की जिहादी सोच’, ‘किंग’ के सीन पर BJP विधायक का तीखा हमला, दी बहिष्कार की चेतावनी

King Controversy: बॉलीवुड में भगवा रंग को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है. सुपरस्टार शाहरुख खान...

More Articles Like This

Exit mobile version