UP: शामली में दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, थम गई दोनों के दिल की धड़कन, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shamli Suicide Case: यूपी के शामली से दुखद खबर सामने आई हैं. यहां किसी बात को लेकर एक दंपती ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. सोमवार की देर रात पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे एक के बाद पति और पत्नी की मौत हो गई. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

ईंख के खेत में दंपती ने खाया जहर

जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर बुटराड़ी बिजलीघर के सामने ईंख के खेत में रविवार एक दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने पति को मृत घोषित कर दिया.

पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर रकर दिया., इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान नरेश (28 वर्ष) पुत्र नरेंद्र निवासी पोंडरी, जिला कैथल (हरियाणा) और सोना निवासी फोर गड्डी थाना खड्डा, जिला कुशीनगर के रूप में हुई है. दोनों को पति-पत्नी बताए जा रहे हैं.

मौके से कीटनाशक का पाउच बरामद

रविवार रात करीब दो बजे दोनों बाइक से पहुंचे और ईंख के खेत में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. पुलिस ने मौके से जहर का खाली पाउच बरामद किया. पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल करते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार दंपती ने ये कदम क्यों उठाया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version