UP Crime: बदमाशों ने पति-पत्नी को मारी गोली, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रायबरेलीः यूपी के रायबरेली से सनसीखेज वारदात की खबर सामने आई है. यहां सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने दंपती पर गोली और चाकू से वार किया. इस घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.

पत्नी के साथ घर के बाहर सोया था गल्ला व्यापारी

सनसनी फैलाने वाली यह वारदात खीरों के महारानीगंज में हुई. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुखदेव लोधी गल्ला व्यापारी थे. सोमवार की रात वह और उनकी पत्नी सरोजनी घर के बाहर सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य लोग घर के अंदर थे. देर रात करीब दो बजे बदमाशों ने पति-पत्नी पर चाकू से वार करने के साथ ही गोली मार दी.

गोली की आवाज सुनकर टूटी परिजनों की नींद

गोली सुखदेव के गले में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पत्नी सरोजनी के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. गोली की आवाज सुनकर परिवार और पास-पड़ोस के लोगों की नींद टूट गई, वह तत्काल मौके पर पहुंचे.

घायल पत्नी का एम्स में चल रहा इलाज

पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद  परिवार के लोग तत्काल सरोजनी को अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और फिर एम्स के लिए रेफर कर दिया. उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की.

एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया

इस घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है. घटना के विरोध में महारानीगंज के व्यापारियों ने मंगलवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version