UP: अलीगढ़ में भीषण हादसा, बस और कार में टक्कर, पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अलीगढ़ः यूपी के अलीगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां बस और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, अलीगड़ में खैर रोड पर अंडला के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया.

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई. बताया जा रहा है कि कार खैर की तरफ से अलीगढ़ आ रही थी.

Latest News

मनाली में हादसाः गहरे नाले में गिरी बेकाबू कार, दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Manali Car Accident: शुक्रवार की आधी रात के बाद हिमाचल के मनाली शनग पलचान मार्ग पर भीषण सड़क हादसा...

More Articles Like This

Exit mobile version