UP News: आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैंद, ली थी किसान की जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के लखीमपुर खीरी के दक्षिण निघासन वन रेंज क्षेत्र के कई गांव में पिछले कई दिनों दहशत का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग के शिकंजे में आ गया है. शनिवार की देर शाम वन विभाग ने सफलता पूर्वक तेंदुए को पिंजड़े मे कैद कर लिया हैं. तेंदुए के शिकंजे में आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

तेंदुए ने किसान की गर्दन पर हमला कर ली थी जान
आपको बता दें कि पिंजरे में कैद हुआ यह वही तेंदुआ हैं, जिसने बीते 6 फरवरी को बैलहाडीह गांव मे एक किसान की गर्दन पर हमला कर उसकी जान ले ली थी. यह घटना बैलहाडीह गांव में उस वक्त हुई थी, जब 55 वर्षीय किसान नंदकिशोर अपने खेत में लाही की फसल काट रहे थे. इसी दौरान तेंदुए ने अचानक हमला कर उन्हें अपने जबड़े में दबाकर गन्ने के खेत की तरफ खींच लिया था. आसपास मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ किसान को छोड़कर भाग गया था, लेकिन तब तक किसान की सांसे थम गई थी.

तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीणों में था आक्रोश
तेंदुए के इस हमले को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया था. उन्होंने हंगामा करते हुए तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी. हालांकि, जिन क्षेत्रों मे तेंदुआ देखा गया था, उन क्षेत्र में वन विभाग के द्वारा पिंजड़े भी लगाए गए थे. ग्रामीणों के आक्रोश को देखेत हुए वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर भी एक पिंजड़ा लगा दिया था, जिसमें दहशत का पर्याय बना तेंदुआ फंस गया.

उप प्रभागीय वनअधिकारी मनोज तिवारी ने बताया
जानकारी देते हुए उप प्रभागीय वनअधिकारी मनोज तिवारी ने बताया कि वन विभाग की टीम की कड़ी मेहनत से यह बड़ी सफलता हाथ लगी हैं. क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया है. तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण करा कर जल्द ही उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा.
(रिपोर्टर, हर्ष गुप्ता)

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version