UP News: बदायूं में दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूली वैन, दो बच्चों सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के बदायूं भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. मंगलवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई. इसी बीच रोडवेज बस भी पीछे से टकरा गई. इस दुर्घटना में वैन चालक, उसके बेटे सहित एक अन्य छात्र की मौत हो गई. जबकि कई बच्चे घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

स्कूली वैन की कैंटर और रोडवेज बस से हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार, उझानी थाना क्षेत्र के कैप्टन गजराम सिंह इंटर कॉलेज में उमेश स्कूल वैन चलाता था. रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी वह बच्चों को ईको वैन से स्कूल लेकर आ रहा था. इसी दौरान करीब 9 बजे करुआ पुल से पहले वैन की कैंटर और रोडवेज बस से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में चालक उमेश, उसके मासूम बेटे दुष्यंत और स्कूल के 6 वर्षीय छात्र आलेख की मौत हो गई. जबकि 6 बच्चे घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बच्ची स्वाती को सैफई मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया. एसएसपी आलोक प्रियदर्शी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए घायल बच्चों का हाल जाना.

उन्होंने बताया कि चालक पिता और उसके डेढ़ साल के बेटे सहित एक अन्य छात्र की मौत हुई है. पांच बच्चे सकुशल हैं. वैन, कैंटर और रोडवेज बस को पुलिस में कब्जे में लिया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच कर रही है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version