UP News: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, निकले थे बर्थडे पार्टी के लिए

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के रायबरेली से सड़क हादसे की खबर आ रही है. रविवार की देर रात लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव के निकट सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई. दुर्घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई. बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त अपने घरों से किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर बाइक से निकले थे. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

दो बाइकों से निकले थे तीन युवक
जानकारी के अनुसार, सरेनी थाना इलाके के पूरे उसरहा (पूरेचंद्रशेखर) मजरे गोपाली खेड़ा गांव निवासी अभिषेक उर्फ गोपाल मिश्रा, उसका चचेरा भाई शिवेंद्र मिश्रा और बेनीमाधवगंज निवासी प्रशांत बाजपेई दो अलग-अलग एक ही रंग की नई बाइकों से दोस्त की बर्थडे में शामिल होने की बात कहकर देर शाम करीब 7 बजे घर से निकले थे.

पूरी रात घटनास्थल पर पड़े रहे युवकों के शव
देर रात किसी समय बहाई गांव के निकट उनकी बाइकें सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी बिजली का पोल टूट कर गिर गया और दोनों बाइकों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक बाइक सहित खड्ड में जा गिरे. गंभीर रूप से घायल होने से तीनों की मौत हो गई. पूरी रात युवकों के शव घटनास्थल पर पड़े रहे. सुबह ग्रामीणों ने उन्हें खड्ड में पड़ा देखा. इसकी जानकारी होते ही मौके पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए.

घटना से मृतकों के घर मचा कोहराम
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस उन्हें बाहर निकलवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर तीनों की मौत की पुष्टि की. पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी. इस घटना से घर में कोहराम मच गया.

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया
मृतक अभिषेक उर्फ़ गोपाल का गांव में ही सेनेटरी टाइल्स का बड़ा व्यवसाय था, जबकि उसके चचेरा भाई शिवेंद्र की मलकेगांव में पेंट और सेनेटरी की दुकान थी. तीसरा मृतक प्रशांत बाजपेई डाक विभाग में कार्यरत था. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version