UP News: सड़क हादसे में खत्म हुआ दो भाइयों का खाकी पहनने का सपना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बिजनौरः यूपी के बिजनौर से सड़क हादसे की खबर आ रही है. शुक्रवार की देर रात धामपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की जान चली गई. बताया गया है कि दोनों भाई धामपुर से अपने गांव जा रहे थे. शनिवार को उन्हें पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बिजनौर जाना था.

बाइक से जा रहे थे दोनों भाई
जानकारी के अनुसार, शिवालाकला के गांव मुरहाट निवासी कुलवंत (25 वर्ष) पुत्र मलूक धामपुर स्थित निजी संस्थान में शैक्षिक कार्य करता था. कुलवंत और उसके 19 वर्षीय भाई बिट्टू को शनिवार को सिपाही पद के लिए हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा देनी थी. देर रात दोनों भाई धामपुर से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे. गांव से अन्य अभियर्थियों के साथ दोनों को परीक्षा देने के लिए जाना था.

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
इसी दौरान धामपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया. जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने सड़क पर दोनों युवकों को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल दोनों को अस्पताल भेजा, जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी. दोनों भाइयों की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे दो भाइयों की मौत हो गई. मामले की जांच करते हुए वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी गई है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version