UP: STF से हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विनोद उपाध्याय ढेर, एक लाख का था इनामी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Encounter In Upः  गुरुवार की देर रात सुल्तानपुर में यूपी एसटीएफ की गोरखपुर के कुख्यात अपराधी विनोद उपाध्याय से मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में माफिया विनोद ढेर हो गया. मालूम हो कि गोरखपुर पुलिस ने विनोद उपाध्याय के सिर एक लाख रुपये इनाम का इनाम घोषित किया है. पुलिस को उसकी जमीन कब्जाने, हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में विनोद की तलाश थी.

यूपी के टॉप 61 माफिया की सूची में शामिल था विनोद
बताया गया है कि विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय मूल रूप से मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या का रहने वाला था. अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और यूपी के टॉप 61 माफिया की सूची में शामिल माफिया विनोद कुमार उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. गुरुवार की रात कुख्यात अपराधी विनोद उपाध्याय और एसटीएफ के मध्य सुल्तानपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई.

विभिन्न जनपदों के थानों में दर्ज हैं 35 मुकदमें
इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विनोद उपाध्याय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. तत्काल पुलिस उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले गई. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अभियुक्त विनोद के ऊपर विभिन्न जनपदों के थानों में कुल 35 मुकदमें दर्ज हैं, जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी शामिल हैं. प्रदेश के बड़े माफियाओं में विनोद उपाध्याय का नाम शामिल था. शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version