UP: मारा गया इनामी शातिर अपराधी शंकर कनौजिया, STF के साथ हुई मुठभेड़

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shankar kanaujia Encounter: यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबा मिली है. वाराणसी यूनिट और पुलिस ने शातिर इनामी अपराधी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. मारे गए अपराधी के पास से असलहा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है.

घेराबंद करने पर पुलिस पर की फायरिंग

बताया गया है कि शनिवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि शंकर एक लाख का इनामी शातिर बदमाश कनौजिया अपने गिरोह के साथ आजमगढ़ क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है. इस सूचना पर निरीक्षक पुनीत सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम ने उसे जहानगंज थाना क्षेत्र में घेरने का प्रयास किया. अपने को घिरा देख शंकर कनौजिया ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया. संयोग अच्छा रहा कि किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी.

कारबाइन, 9 एमएम पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की फायरिंग में गोली लगने से शंकर कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गया. तत्काल पुलिस टीम उसे नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से 9 एमएम की कारबाइन, 9 एमएम पिस्टल, एक खुखरी और भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया.

हत्या कर फरार हो गया था शंकर

बताया गया है कि शंकर कनौजिया वर्ष 2011 में दोहरीघाट क्षेत्र में लूट के दौरान विंध्याचल पांडे की हत्या कर फरार हो गया था. इसके बाद से वह लगातार आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा. जुलाई 2024 में उसने महाराजगंज निवासी शैलेंद्र सिंह का अपहरण कर लोडर गाड़ी लूट ली थी.

हत्या के बाद उनका सिर धड़ से अलग कर दिया था. इसी घटना के बाद उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस पुलिस लगातार शंकर की तलाश में जुटी थी. इसी क्रम में आज मुठभेड़ में वह मारा गया. शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This