UP: दूल्हे ने दुल्हन के पिता से मांगी चारपाई, भड़के पिता ने नहीं की बिटिया की विदाई, थाने पहुंचा मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amethi Crime: कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी जानकरी में आती है, जिसे देख और सुन हैरानी होती है. कुछ इसी तरह की हैरान करने वाली घटना यूपी के अमेठी से सामने आई है. दूल्हे द्वारा चारपाई मांगने पर दूल्हन का पिता भड़क गया. वह इस कदर गुस्सा गया कि बेटी की विदाई करने से इन्कार कर दिया. बात न बनने पर दूल्हा पक्ष थाने पहुंचा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रात में द्वारपूजा सहित पूरी की गई सभी वैवाहिक रस्में

जानकारी के अनुसार, यह मामला बाजार शुकुल क्षेत्र के जौदिल मऊ गांव का है. गांव निवासी सोहनलाल रैदास की बेटी निशा की शादी भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी तिलक राम से तय थी. तय तिथि के अनुसार शुक्रवार की रात धूमधाम के साथ बरात गांव में पहुंची. घरातियों ने बरातियों का आगभगत किया. द्वारपूजा सहित अन्य सभी वैवाहिक रस्में मंगल गीतों के बीच संपन्न हुईं.

आराम करने के लिए दूल्हे ने दुल्हन के पिता से मांगी थी चारपाई

शनिवार की सुबह विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा तिलकराम ने ससुर से कुछ देर आराम करने के लिए चारपाई मांगी. इस पर ससुर सोहनलाल नाराज हो गए. मामूली सी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साएं सोहनलाल ने बेटी की विदाई करने से इन्कार कर दिया. रिश्तेदारों ने मामले को शांत कराने और विदाई करवाने की बहोत कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी.

थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने कहा- जांच कर की जाएगी कार्रवाई

आखिरकार दूल्हे के पिता रामगुलाम ने 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी. सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन लड़की के पिता अपने फैसले पर अड़े रहे. विदाई न होने पर दूल्हा और बराती बिना दुल्हन के थाने पहुंच गए. इस मामले में दूल्हे के पिता ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है. पुलिस मौके पर भेजी गई है. जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

उधर, इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है. लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल है कि आखिरकार छोटी सी बात को लेकर दूल्हन के पिता ने इतना बड़ा निर्णय क्यों ले लिया.

Latest News

अलीगंज अग्निकांड में बड़ा एक्शन: ‘खुद ध्वस्त करें बिल्डिंग, नहीं तो LDA करेगा जमींदोज’, आदेश जारी

Lucknow Fire: बीते सोमवार की दोपहर लखनऊ के अलीगंज में एक बिल्डिंग में आग लगने से 15 छात्रों की मौत...

More Articles Like This

Exit mobile version