यूपी मौसम: भारी बारिश पर लगा ब्रेक, अब बेचैन करेगी गर्मी और उमस, जानें अगले सात दिन का हाल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather: यूपी में पिछले कई दिनों से हो रही मानसूनी बारिश के फिलहाल थमने के संकेत हैं. मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ेगा. आगे एक सप्ताह तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी के अलावा कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना नहीं है.

बारिश के कमजोर पड़ने से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब धूप तेज निकलेगी. इसके साथ ही प्रदेश भर में अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखने को मिलेगी.

मंगलवार को बस्ती, सुल्तानपुर, कानपुर और सोनभद्र में बारिश हुई. बुधवार के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं. हालांकि, इस दौरान पूर्वी यूपी और दक्षिणी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा.

कुल मिलाकर पिछले हो रही मानसूम बारिश ने जहां उमस और गर्मी से काफी राहत पहुंचाई थी, वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अब धूप उमस और गर्मी से परेशान करेगी.

Latest News

ट्रंप ने चुनावी रैली में महंगाई पर उड़ाया मजाक, विश्लेषक बोले- इस खास मुद्दे पर छिन सकती है राष्ट्रपति की कुर्सी

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी रैली में महंगाई को लेकर मजाक उड़ाया. अमेरिका में 5,000 अमेरिकी डॉलर...

More Articles Like This

Exit mobile version