बंगाल में बवाल! कूचबिहार में दो गुटों में झड़प के बीच गोलीबारी, पांच को लगी गोली, एक की मौत

कूचबिहारः पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी क्रम में मंगलवार की सुबह कूचबिहार जिले में दो गुटों की आपस में हिंसक झड़प हो गई. ऐसा बताया जा रहा है कि टीएमसी के ही दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी. इस भिड़ंत में 5 लोग घायल हो गए. वहीं एक युवक की मौत हो गई. बता दें कि पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है.

मालूम हो कि वोटिंग से पहले नामांकन के दौरान पूरे पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों से आएदिन हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार, जिले के दिनहाटा के जरीधल्ला में मंगलवार की सुबह ये हिंसा हुई है, जहां दो गुट आपस में भिड़ गए. इसके बाद गोलीबारी भी हुई. मिली जानकारी के अनुसार, इस गोलीबारी में पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए. जबकि एक युवक की मौत हो गई. जिसकी पहचान बाबू हक के रूप में हुई है.

इस संबंध में जिले के एसपी सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के गीतलदाहा में आज सुबह दो गुटों के बीच झड़प हो गई. जानकारी के अनुसार, पांच लोगों को गोली लगी है, जिनमें से एक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बाबू हक के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. अब स्थिति नियंत्रण में है. मालूम हो कि इससे पहले सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले के डोमकोल में पंचायत चुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान हिंसा फैल गई थी. यहां प्रचार के दौरान तृणमूल और सीपीआईएम के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version