अमेरिकी सेंट्रल कमांड के चीफ का बड़ा दावा, ईरान की दो-तिहाई हथियार फैक्ट्रियां नष्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America Israel Iran War: युद्ध की शुरुआत से अब तक अमेरिकी सेना ने ईरान में 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए हैं. इन हमलों में ईरान की दो-तिहाई हथियार फैक्ट्रियों को नष्ट कर दिया गया है. ये दावा अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख ब्रैड कूपर ने किया है.

10,000वां ईरानी लक्ष्य भी निशाना बनाया गया

एडमिरल कूपर ने कहा कि कुछ ही घंटे पहले 10,000वां ईरानी लक्ष्य भी निशाना बनाया गया. उन्होंने बताया कि अमेरिका और उसके सहयोगी इजरायल ने मिलकर हजारों अतिरिक्त ठिकानों पर हमले किए हैं, जिससे उनकी संयुक्त ताकत साफ नजर आती है.

ईरान की नौसेना को बड़ा झटका लगा है

कूपर के मुताबिक, ईरान की नौसेना को बड़ा झटका लगा है. उन्होंने दावा किया कि ईरानी नौसेना के 92% बड़े जहाज नष्ट कर दिए गए हैं, जिससे उसकी समुद्री ताकत और क्षेत्र में प्रभाव काफी हद तक खत्म हो गया है.

उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों में 90% की कमी आई है, जो इन सैन्य कार्रवाइयों के असर को दिखाता है. कूपर ने बताया कि ईरान के मिसाइल, ड्रोन और नौसैनिक प्रोडक्शन से जुड़े दो-तिहाई से ज्यादा कारखाने और शिपयार्ड या तो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं या पूरी तरह नष्ट कर दिए गए हैं.

अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है

उन्होंने कहा कि अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है और अमेरिका ईरान की पूरी आर्म्ड प्रोडक्शन सिस्टम को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This