Global कंपनियों की पहली पसंद बना भारत, ऑफिस लागत सबसे कम, क्वालिटी सबसे बेहतर

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Office Fit Out India: एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी मजबूत स्थिति साबित की है. नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब सबसे किफायती ऑफिस फिट-आउट मार्केट बनकर उभरा है. कम लागत, बड़े पैमाने पर विकास और बेहतर गुणवत्ता का संयोजन भारत को वैश्विक कंपनियों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना रहा है.

अन्य देशों के मुकाबले बेहद कम लागत

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के प्रमुख शहरों में ऑफिस फिट-आउट की लागत 65 से 73 डॉलर प्रति वर्ग फुट के बीच है. यह लागत Tokyo (215 डॉलर), Sydney (161 डॉलर) और Singapore (140 डॉलर) जैसे बड़े बाजारों के मुकाबले काफी कम है. यही कारण है कि कंपनियां भारत की ओर तेजी से आकर्षित हो रही हैं.

कम लागत में बेहतर क्वालिटी

रिपोर्ट में बताया गया है कि कम लागत के बावजूद भारत बड़े पैमाने पर आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाले कार्यस्थल विकसित करने में सक्षम है. यही खासियत इसे अन्य देशों से अलग बनाती है. कंपनियां यहां कम खर्च में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर हासिल कर पा रही हैं.

एक्सपर्ट ने क्या कहा

Shashi Bhushan के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ कम लागत नहीं, बल्कि अलग-अलग शहरों में एक जैसी गुणवत्ता और मजबूत डिलीवरी क्षमता भी है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कंपनियां आधुनिक ऑफिस स्पेस पर फोकस कर रही हैं, भारत का यह फायदा और महत्वपूर्ण हो जाता है.

तेजी से बढ़ रही ऑफिस स्पेस की मांग

वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन में बदलाव और ऊर्जा कीमतों के असर के बीच ऑफिस स्पेस की मांग तेजी से बढ़ रही है. एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 2025 में प्राइम ऑफिस स्पेस की मांग 92 मिलियन वर्ग फुट तक पहुंच गई, जो 2024 में 76 मिलियन वर्ग फुट थी.

भारत की बड़ी हिस्सेदारी

इस बढ़ती मांग में भारत की अहम भूमिका रही है. देश के शीर्ष 8 शहरों ने इस क्षेत्र की कुल मांग का करीब दो-तिहाई हिस्सा संभाला है. इससे भारत के बाजार की मजबूती और स्थिरता साफ दिखाई देती है.

सप्लाई में भी भारत आगे

सिर्फ मांग ही नहीं, बल्कि सप्लाई के मामले में भी भारत आगे है. 2026 की शुरुआत तक एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 386 मिलियन वर्ग फुट ऑफिस स्पेस निर्माणाधीन है, जिसमें से लगभग 192 मिलियन वर्ग फुट भारत के शीर्ष शहरों में बन रहा है.

कंपनियों का बढ़ता भरोसा

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब कंपनियां ऑफिस निवेश से पीछे नहीं हट रही हैं, बल्कि सोच-समझकर निवेश कर रही हैं. ऐसे में भारत उन्हें लागत, गुणवत्ता और विस्तार का बेहतर संतुलन प्रदान कर रहा है.

मुंबई सबसे महंगा बाजार

हालांकि भारत में भी कुछ शहर महंगे हैं. Mumbai सबसे महंगा बाजार बना हुआ है, जहां ऑफिस फिट-आउट की लागत करीब 73 डॉलर प्रति वर्ग फुट है. इसकी वजह यहां मल्टीनेशनल कंपनियों और वित्तीय संस्थानों की मजबूत मांग है.

यह भी पढ़े: भारत में Drone Industry का बूम. खेती में 80% बचत, बाजार 17,000 करोड़ पार

Latest News

Gorakhpur: सीएम योगी बोले- जरूरत हो तभी पेट्रोल-डीजल लेने जाएं, अफवाह के चक्कर में न पड़े

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गीडा में 20 करोड़ रुपये की लागत से बने आईटी पार्क का...

More Articles Like This