US-Iran Tensions: अमेरिकी हमले में ओमान की खाड़ी में डूबा ईरानी तेल टैंकर, जारी किया वीडियो

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Iran Tensions: अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने एक वीडियो जारी कर ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकर ‘एम/टी काइलो’ के जलकर डूबने का दावा किया है. वीडियो में ईरानी तेल टैंकर आग की लपटों में घिरने के बाद डूबता हुआ नजर आ रहा है.

सेंटकॉम के मुताबिक, यह कार्रवाई ईरानी सेना (IRGC) द्वारा दो अमेरिकी युद्धपोतों पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के जवाब में की गई, अमेरिका द्वारा ईरान के तीन कच्चे तेल वाहक जहाजों को निशाना बनाया गया.

X पर एक पोस्ट के जरिए अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने डूबने वाले टैंकर की पहचान ‘एम/टी काइलो’ के रूप में की. सेंटकॉम ने लिखा, “अमेरिकी सैन्य बलों की सटीकता और पेशेवर दक्षता के कारण एम/टी काइलो आज ओमान की खाड़ी में डूब गया और समुद्र की गहराई में ईरानी नौसेना का हिस्सा बन गया.”

अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें ओमान की खाड़ी में एक ईरानी तेल टैंकर आग की लपटों में घिरने के बाद डूबता हुआ दिखाई दे रहा है. इसने ईरान को चेतावनी भी दी है कि अमेरिकी युद्धपोतों पर किसी भी हमले का भारी आर्थिक परिणाम भुगतना पड़ेगा.

दो अमेरिकी युद्धपोतों पर ईरान ने किया हमला

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अपने जहाजों की नाकाबंदी और परेशानी का जवाब देते हुए एक अमेरिकी विमानवाहक पोत और विध्वंसक पोत पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जिससे अमेरिकी युद्धपोतों को नुकसान पहुंचा और पीछे हटने को मजबूर हो गए.

IRGC का आरोप है कि ये दोनों युद्धपोत ईरानी जहाजों को परेशान कर रहे थे और ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी में भाग ले रहे थे. हालांकि, ईरान द्वारा किए गए हमले को लेकर अमेरिकी सेंटकॉम का कहना है कि एक अमेरिकी विमानवाहक पोत और एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक कई ईरानी हमलों से बच निकले और इस दौरान कोई भी अमेरिकी कर्मी घायल नहीं हुआ.

अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने खार्ग द्वीप के पास ‘एम/टी डाउनी’ और जास्क के पास ‘एम/टी स्टार्क 1’ को स्थायी रूप से निष्क्रिय (Permanently) कर दिया. वहीं, ओमान की खाड़ी में ‘एम/टी काइलो’ पूरी तरह नष्ट होकर डूब गया.

ईरान को पीट हेगसेथ ने दी चेतावनी

इसके बाद अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर ईरानी सेना अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर हमला करती है तो वाशिंगटन उसके तेल टैंकरों को निशाना बनाएगा.

हेगसेथ ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर ईरान अमेरिकी जहाजों पर गोली चलाता है, तो हम उनके तेल टैंकरों को डुबा देंगे. उन्हें बस इतना करना है कि वे अमेरिकी नौसेना पर गोली न चलाएं.” उन्होंने आगे कहा, “ईरान का तेल टैंकर बेड़ा रक्षाहीन है, ईरान के पास नौसेना या वायु सेना नहीं है. हमारे विमान, जहाज और पनडुब्बियां उन सभी पर हमला कर सकते हैं, चाहे वह सेंट कॉम में हों या यूएसपीएकॉम में.”

सेंटकॉम के कमांडर ब्रैड कूपर ने कहा…

सेंटकॉम के कमांडर ब्रैड कूपर ने कहा, “अगर आप हमारे दो जहाजों पर गोली चलाते हैं, तो हम और भी भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाएंगे, आपके तीन जहाजों को नष्ट कर देंगे.”

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version