US-Iran War: ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने आम नागरिकों को थमाए हथियार, Live TV पर AK-47 से फायरिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Iran War: अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध के बीच ईरान में आम नागरिकों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की तीखी धमकियों और संभावित अमेरिका-इजरायल हमलों के भय के चलते तेहरान सरकार अपनी जनता को जमीनी हमले के लिए तैयार कर रही है.

पिछले कुछ दिनों में तेहरान सहित अलग-अलग शहरों से आई तस्वीरों और वीडियो में सार्वजनिक स्थानों पर गन ट्रेनिंग के कियोस्क नजर आ रहे हैं. यहां आम नागरिकों को राइफल चलाने के बुनियादी सबक दिए जा रहे हैं. ईरानी सरकारी टेलीविजन चैनलों ने इन प्रशिक्षण सत्रों के क्लिप शेयर किए हैं, जिनमें इसे ‘देश की रक्षा के लिए जनता की तैयारी’ बताया गया है.

LIVE TV पर कार्यक्रम के दौरान फायरिंग 

एक वायरल क्लिप में सरकारी चैनल ‘ओफोग’ के एंकर हुसैन हुसैनी स्टूडियो में लाइव कार्यक्रम के दौरान छत की ओर राइफल से गोली चला देते हैं. इस दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के नकाबपोश सदस्य उन्हें हथियार संचालन की ट्रेनिंग दे रहे थे.

दूसरे वायरल वीडियो में चैनल 3 की एंकर मोबिना नासिरी दोनों हाथों में असॉल्ट राइफल थामे दर्शकों से कहती दिख रही हैं, ‘उन्होंने मुझे वनाक स्क्वायर से हथियार भेजा है ताकि मैं भी आप सबकी तरह इसका इस्तेमाल करना सीख सकूं.’ उन्होंने आगे घोषणा की, ‘इस प्रसारण के जरिए मैं कहती हूं कि मैं अपने देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हूं.’

T

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, कई शहरों की मस्जिदों में हल्के हथियारों पर विशेष रक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं. सीएनएन के मुताबिक, ओफोग न्यूज ने 15-16 मई को शूटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार प्रसारित किया.

यह अभियान ट्रंप प्रशासन की नई चेतावनियों के ठीक बाद तेज हुआ है. रविवार को ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘ईरान के लिए घड़ी की टिक-टिक शुरू हो चुकी है. उन्हें अब बहुत तेजी से कदम उठाने होंगे, वरना उनका कुछ भी नहीं बचेगा. समय बहुत कीमती है!’

ट्रंप नए हमले की तैयारी में 

नाममात्र का ही सीजफायर बचा हुआ है. ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने हाल ही में रिपोर्ट दी कि अमेरिकी रक्षा विभाग ईरान पर हवाई हमले फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है. मिडिल ईस्ट के अनाम अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि अमेरिका और इजरायल हमलों को फिर शुरू करने पर विचार कर रहे हैं और इसके लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं. ईरान ने कहा है कि शांति समझौते की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा, नहीं तो स्थिति और खराब हो सकती है.

Latest News

Achaari Aloo Recipe: गर्मियों में घर पर बनाएं चटपटा अचारी आलू, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाहर का खाना

अगर आपको चटपटा और मसालेदार खाना पसंद है तो अचारी आलू आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. जानिए इसकी आसान रेसिपी, सामग्री और बनाने की पूरी विधि.

More Articles Like This

Exit mobile version