US-Iran War: ईरान ने किया दावा, F-18 लड़ाकू विमान को मार गिराया, अमेरिका ने झूठ करार दिया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Iran War: ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का एक F-18 फाइटर जेट मार गिराया है, उधर अमेरिका ने इसे पूरी तरह झूठ करार दिया है. यह दावा अमेरिका और इजरायल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आया है. ईरान ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि एक फाइटर जेट हवा में उड़ रहा था, तभी बीच में एक चमकदार रोशनी ने उस पर चोट की. इसके बाद जेट अनियंत्रित हो गया और नीचे की ओर गिरने लगा. वीडियो में जेट के पीछे धुआं निकलता भी दिख रहा है.

‘F-18 फाइटर जेट को निशाना बनाया

ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी कि IRGC ने घोषणा की है कि उसने एक अमेरिकी F-18 फाइटर जेट को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है.’ हालांकि, इस पोस्ट में न तो हमले की जगह बताई गई, न ही जेट को कितना नुकसान हुआ और न ही पायलट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी दी गई. इंडिया टीवी ने इस वीडियो की सच्चाई की अपनी तरफ से जांच नहीं की है.

अमेरिका ने कहा, ‘ पूरी तरह झूठा है दावा

ईरान के इस दावे को अमेरिका की सेना ने पूरी तरह खारिज कर दिया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने X पर पोस्ट कर कहा, ‘झूठ: इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि चाबहार के ऊपर नए उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम से US F/A-18 फाइटर जेट को मारा गया. सच: ईरान द्वारा कोई भी US फाइटर एयरक्राफ्ट नहीं गिराया गया.’

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This