US: न्यूयॉर्क में चाकू से हमला, दो की मौत, आरोपी पुलिस के फंदे में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: न्यूयॉर्क में चाकू से हमले में दो की लोगों की मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल है. इस मामले में न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने मैनहट्टन में कथित तौर पर चाकू से हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी और एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी.

न्यूयॉर्क के पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) के अनुसार, यह हमला सोमवार की सुबह हुआ. एक 36 वर्षीय व्यक्ति को सुबह 8.20 बजे चाकू से गोदा गया. यह हमला एक निर्माण स्थल पर हुआ, जहां व्यक्ति 19वीं स्ट्रीट पर काम कर रहा था. पहले हमले के करीब दो घंटे बाद ईस्ट 30वीं स्ट्रीट पर एक 68 वर्षीय व्यक्ति को कई बार चाकू से गोदा गया, जिससे उसकी मौत हो गई. तीसरा हमला सुबह करीब 11 बजे हुआ. एक महिला को मिडटाउन में 42वीं स्ट्रीट पर चाकू मारा गया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस ने कहा कि उसने हमले में इस्तेमाल किए गए खून से सने हुए रसोई के चाकू बरामद किए हैं. न्यूयॉर्क पुलिस के प्रमुख जोसेफ केनी ने कहा कि इन हमलों में दो बेगुनाह लोग मारे गए हैं और एक महिला अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है. पुलिस का मानना है कि इस हमले में किसी अन्य हमलावर का हाथ नहीं था. आरोपी (51 वर्षीय) ईस्ट 30वीं स्ट्रीट पर एक शेल्टर में रहता था. वह उनके पास गया और अचानक चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को 46वीं स्ट्रीट पर पकड़ा गया और थाने में हिरासत में है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version