US: न्यू जर्सी में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, न्यूयॉर्क में बुजुर्गों पर हमला, सनकी हमलावर ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: अमेरिका के न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में हुई दो अलग-अलग हिंसक घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दिया है. पहली घटना न्यू जर्सी के यूनियन टाउनशिप की है, जहां एक मशहूर फास्ट-फूड रेस्टोरेंट ‘चिक-फिल-ए’ में शनिवार रात करीब 8:40 बजे अचानक गोलीबारी शुरू हो गई. हमलावर रेस्तरां के अंदर घुसे और काउंटर के पीछे पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दीं. उस समय रेस्टोरेंट में कई ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे, जिससे वहां शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई.

इस हमले में कम से कम छह लोगों को गोली लगी है. इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चश्मदीदों ने बताया कि कुछ ही सेकंड में रेस्तरां का माहौल किसी युद्ध के मैदान जैसा हो गया था. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और यूनियन काउंटी प्रॉसिक्यूटर ऑफिस मामले की जांच कर रहा है. अभी तक हमलावरों की पहचान और हमले की वजह का पता नहीं चल सका है.

दूसरी घटना न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन की है. यहां शनिवार सुबह 44 साल के एंथनी ग्रिफिन ने बिना किसी उकसावे के तीन बुजुर्गों पर धरदार हथियार मचेती (एक बड़ा चाकू) से हमला कर दिया. हमलावर खुद को लुसिफर कह रहा था. इस हमले में एक 85 साल के बुजुर्ग के सिर पर गहरा घाव हुआ, एक 65 साल के व्यक्ति के सिर पर चोट आई और एक 70 साल की महिला के कंधे पर हमला किया गया.

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हमलावर को हथियार डालने के लिए कई बार आदेश दिया, लेकिन उसने बात नहीं मानी. पुलिस ने उसे मदद की पेशकश भी की, लेकिन वह चाकू लेकर उनकी तरफ बढ़ने लगा. इस पर पुलिस ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बताया कि तीनों घायल बुजुर्गों की हालत अब स्थिर है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही बॉडी-कैमरा फुटेज जारी करेगी.

Latest News

सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ लॉन्च के साथ भारत की औद्योगिक हरित क्रांति का किया नेतृत्व, वित्त मंत्री सुरेश...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजिनी नगर में ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ पहल की शुरुआत हुई. इस मिशन के तहत उद्योगों को हरित और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा.

More Articles Like This