अमेरिकाः मोंटाना में सनकी ने गोली मारकर की आठ रिश्तेदारों की हत्या, मृतकों में चार बच्चे, खूद को भी किया शूट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Crime: अमेरिका से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां मोंटाना के बिलिंग्स शहर में एक सनकी ने परिवार के आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना उस समय हुई, जब परिवार के लोग एक साथ डिनर कर रहे थे. आरोपी ने सबको गोली मारने के बाद घर में आग लगा दी और फिर खुद को भी गोली का निशाना बना लिया.

आरोपी के अलावा मरने वाले लोग एक ही परिवार की चार पीढ़ियों से थे. इनमें 4 बच्चे भी शामिल थे. पुलिस के अनुसार, उन्हें रविवार शाम करीब 6 बजे घर में गोली चलने की सूचना मिली थी.

पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के पीछे से गोलियों की आवाज आ रही थी. घर के बाहर एक व्यक्ति घायल मिला. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. वही इस घटना का संदिग्ध माना जा रहा है.

पुलिस को मिली थी बच्चे के बेहोश होने की सूचना

घटना के दौरान 911 पर पुलिस को घर में गोली चलने और एक बच्चे के बेहोश होने की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं. कुछ देर बाद एक और फायर इंजन भेजने को कहा गया.

डिस्पैचर ने पूछा कि क्या बच्चे को गोली लगी है. पुलिस ने बताया कि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी. सिर्फ इतना पता था कि बच्चा बेहोश है और यह भी साफ नहीं था कि वह सांस ले रहा है या नहीं.

इमरजेंसी टीमें रविवार शाम करीब 6:10 बजे मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने घर के बाहर एक व्यक्ति को देखा. इसी दौरान घर के अंदर से गोलियों की आवाज भी आ रही थी. आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए दमकलकर्मी तुरंत घर के अंदर नहीं जा सके.

फायर चीफ मैट हॉपेल ने बताया कि आग तेजी से फैली और घर का बड़ा हिस्सा जल गया. आग बुझाने के लिए डाला गया पानी और जला हुआ मलबा जांच में परेशानी पैदा कर रहे है. इससे पुलिस को मौके से सबूत जुटाने में समय लग रहा है.

पड़ोसी ने फोन कर दी गोलीबारी की जानकारी

घर से तीन मकान दूर रहने वाले डेविड हिलर ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे के बाद उन्हें पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी. बाद में एक पड़ोसी ने फोन कर इलाके में गोलीबारी की जानकारी दी. हिलर ने बाहर निकलकर देखा तो पुलिसकर्मी हथियारों के साथ गाड़ियों की आड़ में खड़े थे और घर से काला धुआं निकल रहा था.

अभी सामने नहीं आई हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति मृतकों को जानता था, लेकिन हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है. आग कैसे लगी, इसकी भी जांच की जा रही है. अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने तक मामले से जुड़ी कुछ जानकारियां सार्वजनिक नहीं होगी.

Latest News

और बढ़ी पाकिस्तान-चीन की नजदीकियां, चीनी राजदूत जियांग से मिले इशाक डार, कई मुद्दों पर चर्चा

China Pakistan Relations: चीन के राजदूत जियांग जाइदोंग ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार से...

More Articles Like This

Exit mobile version