USA: अमेरिका में अचानक आई बाढ़, बह गई कार, भारतीय IT इंजीनियर की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

USA Flash Flood: तूफान की वजह से हुई भारी बारिश से अमेरिका के कंसास में अचानक बाढ़ आ गई. इस बाढ़ में 33 वर्षीय एक भारतीय आईटी पेशेवर की गाड़ी बह गई और उसकी मौत हो गई. यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी.

दुर्घटना का शिकार हुए वेंकटेश डोप्पलापुडी एच-1बी वीजा धारक थे और नेब्रास्का के ओमाहा में रह रहे थे. उनका शव रविवार को बरामद किया गया. बताया गया है कि वह कथित तौर पर शनिवार दोपहर ह्यूस्टन से उत्तर की ओर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन दक्षिण-मध्य कंसास में भीषण तूफान के कारण अचानक आई बाढ़ की जद में आ गया. तूफान की वजह से क्षेत्र में छह इंच से अधिक बारिश हुई थी.

इस घटना पर ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने दुख व्यक्त किया है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने की बात कही है. मिशन ने एक बयान में कहा, “महावाणिज्य दूतावास मृतक के परिवार और करीबी सहयोगियों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है.”

समनर काउंटी शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा कंसास के वेलिंगटन के पास साउथ ओलिवर रोड के 600 ब्लॉक में एक पुल के पास एक वाहन के पानी में डूबने और उसमें किसी के फंसे होने की सूचना दिए जाने के बाद आपातकालीन इकाइयां मौके पर पहुंचीं. ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और पार्थिव शरीर को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए कंसास राज्य के कानून प्रवर्तन अधिकारियों और परिवार के प्रतिनिधियों के साथ संपर्क में हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 29 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version