अमेरिकाः भारतीय मूल के युवक ने मां और भाई की हत्या की, पुलिस ने आरोपी के दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Crime: अमेरिका से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां मैसाचुसेट्स में एक भारतीय मूल के किशोर पर अपनी मां और छोटे भाई की हत्या का आरोप लगाया गया है.ये घटना उसके घर पर हुई, जो शहर के बाहरी इलाके में स्थित है.

एक्टन के रहने वाले 17 वर्षीय के अर्जुन अरविंद को रात भर चली तलाशी के बाद बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उस पर अपनी 45 वर्षीय मां सुधा वेंकटेशन और 14 वर्षीय भाई सिद्धार्थ अरविंद की हत्या का आरोप है. साथ ही उस पर हत्या के दो मामले, घर के या परिवार के सदस्य के साथ मारपीट के दो मामले, मारपीट के दो मामले, बिना इजाजत गाड़ी चलाने और मोटर वाहन की चोरी के आरोप भी लगाए गए हैं.

हत्याएं कर घर से फरार हो गया आरोपी

पुलिस का आरोप है कि एक्टन-बॉक्सबोरो रीजनल हाई स्कूल के छात्र अरविंद ने मंगलवार को अपने घर के अंदर अपनी मां और भाई पर जानलेवा हमला किया और फिर अपनी मां की होंडा एकॉर्ड कार लेकर वहां से फरार हो गया.

मिडलसेक्स डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मैरियन रयान और एक्टन पुलिस चीफ डगलस स्टर्नियोलो ने बताया कि ये मौतें मंगलवार को बोस्टन से लगभग 48 किलोमीटर दूर एक्टन में परिवार के मार्था लेन स्थित घर में हुईं.

घटना के बारे में कैसे चला पता?

इस अपराध का पता तब चला, जब मंगलवार को शाम 6:30 बजे के बाद एक ट्यूटर तय अपॉइंटमेंट के लिए परिवार के घर पहुंची. जब वह घर के अंदर नहीं जा सकी तो उसने अरविंद के पिता से संपर्क किया. उन्होंने परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके.

इसके बाद उन्होंने एक्टन पुलिस विभाग से संपर्क किया और उनसे परिवार की खैर-खबर लेने को कहा. अरविंद के पिता ने अपनी पत्नी को उस दिन सुबह काम पर जाने से पहले आखिरी बार देखा था, जबकि उनके छोटे बेटे सिद्धार्थ को आखिरी बार दोपहर के आस-पास देखा गया था.

मिडलसेक्स डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के मुताबिक, जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें वेंकटेशन और सिद्धार्थ मृत मिले. वेंकटेशन का शव घर के बेसमेंट में पड़ा मिला, जबकि उनके बेटे का शव घर की पहली मंजिल पर था.

मामले की जांच कर रही पुलिस

दोनों पीड़ितों के शरीर पर साफ तौर पर चोट के निशान पाए गए, लेकिन मुख्य मेडिकल एग्जामिनर ने अभी तक मौत की सही वजह और तरीके के बारे में जानकारी जारी नहीं की है. हत्याओं में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया, इसकी भी अभी जांच चल रही है. रयान ने बताया कि अरविंद अपनी मां की होंडा एकॉर्ड कार के साथ गायब पाया गया. जांचकर्ताओं ने अरविंद का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन शुरू में उन्हें कामयाबी नहीं मिली. बुधवार तड़के मैसाचुसेट्स के वेलैंड में पुलिस को एक पार्किंग लॉट में किसी अलग मामले से जुड़े अलार्म की सूचना मिली. वहां पहुंचने पर उन्हें वह गाड़ी मिली, जिसमें अरविंद मौजूद था. उसे हिरासत में ले लिया गया.

Latest News

Petrol-Diesel Rate on August 13, 2026: कच्चे तेल में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में आज का रेट

Petrol Diesel Rate Today 13 August 2026: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, लेकिन भारत में आज पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बदले. जानिए प्रमुख शहरों के ताजा रेट.

More Articles Like This

Exit mobile version