विजयनगर: शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, की मां-बाप और बहन की हत्या, शवों को घर में दफनाया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

विजयनगर: कर्नाटक से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां विजयनगर में एक शख्स ने अपने माता-पिता और बहन की दथित तौर पर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों के शवों शहर में स्थित एक किराए के मकान में दफना बताया जा रहा है कि यह वारदात 27 जनवरी को हुआ, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है. पुलिस ने तीनों शवों को बरामद किया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अक्षय कुमार के रूप में हुई है, जो चित्रदुर्ग जिले के होसादुर्गा तालुक के डोड्डाकिट्टाडाहल्ली गांव का रहने वाला है. अक्षय ने कोट्टूर के एक घर में अपने पिता भीमराज, मां जयलक्ष्मी और बहन अमृता की हत्या कर दी, जहां वे पिछले कुछ वर्षों से रह रहे थे. यह परिवार टायर रिट्रेडिंग का काम करके गुजर-बुशर करता था.

आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अक्षय कथित तौर पर बेंगलुरु आया. यहां तिलक नगर पुलिस स्टेशन में उसने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उसने दावा किया कि उसके माता-पिता और बहन का पता नहीं चल रहा है. हालांकि, लगातार पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर हार मान ली और तिहरे हत्याकांड का जुर्म कबूल कर लिया.

इस वजह से की तीनों की हत्या

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अक्षय की बहन एक युवक से प्यार करती थी. अक्षय ने इसका विरोध किया था. जब मां-बाप ने भी अक्षय को समझाने की कोशिश की तो उसने तैश में आकर तीनों की हत्या कर दी. इसके बाद उसने घर के परिसर में ही तीनों के शवों को दफन कर दिया. विजयनगर की SP जाह्नवी और कुडलिगी DSP मल्लेश मौके पर पहुंचे और शुरुआती जांच की. पुलिस ने दफन किए शवों को बाहर निकाला. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version